हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हो रहा गरीबों का कल्याण: सीईओ डॉ किरण
BOL PANIPAT , 19 अगस्त। जिला परिषद सीईओ डॉ किरण सिंह ने मंगलवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत के तहत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्टाफ, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पंजाब नैशनल बैंक, सिवाह, पानीपत, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना विभाग/स्कीम की प्रगति बारे समीक्षा बैठक ली।
जिला परिषद सीईओ को जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत द्वारा मिशन बारे बताया गया कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में जोडकर उन्हें बचत करना और आपसी सहयोग से एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करना एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले फण्ड बारे बताया गया जिसमें रिवाल्विंग फण्ड की राशि 30000 रु-प्रति समूह प्रदान की जाती है और दीन दयाल उपाध्याय – ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिला पानीपत में वर्तमान में 03 प्रशिक्षण केन्द्र चल रहे हैं जोकि क्रमश: विद्यापीठ एजूकेशन ट्रस्ट, शांति निकेतन एजूकेशन सोसाइटी एवं पी0 के0 जी0 एजूकेशनल ट्रस्ट हैं जिनके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बच्चों के लिए आवासीय कोर्स करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं हेतु ब्यूटी पार्लर, सिलाई, सी0एस0सी0 आदि कोर्स करवाए जाते हैं।
उन्होंने ने बताया कि समूहों को रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है और इस कार्य के लिए सरकार की ओर से समूहों को रोजगार करने हेतु राशि उपलब्ध करवाई जाती है ताकि गरीब परिवारों को किसी दूसरे के सामने हाथ ना फैलाना पडे और शोषित होने से बचाया जा सके। अधिकारियों को सरकार द्वारा प्रदान किए गए लक्ष्यों को समय रहते पूरा करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों तक सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ पंहुचाने बारे निर्देशित भी किया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य ग्रामीण स्टाफ, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पंजाब नैशनल बैंक, सिवाह, पानीपत, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना का स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments