Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पानीपत जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जनवरी 2024, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने व निष्पक्ष एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली

भलाई शाखा निरीक्षक  वीरभान ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मतदान ही वह अधिकार है जो हर नागरिक के हाथ में शक्ति देकर इस लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। भारत में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई। इसी दिन 25 जनवरी 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से चुनाव आयोग का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों, विशेष तौर पर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इसे मनाने का मकसद लोगों में अपने मतदान अधिकार और मतदाता के रूप में जागरूकता फैलाना है। मतदान या चुनाव लोकतंत्र के आधार स्तंभ होते है और इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए मतदाता ही सबसे अहम होते है।
निरीक्षक वीरभान ने इस दौरान शपथ दिलाई कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। क्योंकि, प्रत्येक वोट देश के भावी भविष्य की नींव रखती है। हर मतदाता का वोट राष्ट्र निर्माण में भागीदार है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व पात्र लोगों के वोट बनवाने के लिए जागरूक करना है।
इसके साथ ही जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व स्कूल स्टाफ को शपथ दिलाई।

Comments