शहीद स्मारक पर महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि.
BOL PANIPAT : 26 जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने स्थानीय लघु सचिवालय में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम सुरक्षात्मक माहौल में अपना जीवन-यापन कर रहे हैं । हम सब सदैव इनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भी हमें इस बात से अवगत करवाते रहना चाहिए कि शहीदों ने अपने देश के प्रति प्राणों को न्यौछावर कर अपनी शहादत दी है।

Comments