Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


केयूके इंटर जोनल क्रिक्रेट टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज ने जीता रजत पदक। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at January 28, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT- रविवार 28 जनवरी 2024, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर जोनल क्रिक्रेट टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज टीम ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने खेल का लौह मनवाते हुए रजत पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खेल प्रांगण मे 24 से 27 फरवरी तक आयोजित की गई। आर्य कॉलेज की क्रिक्रेट टीम ने अपने पहले क्वालीफाई मैच मे डी ए वी कॉलेज,अम्बाला को 73 रन से हराया, दुसरे व पहले लीग मैच में एस डी कॉलेज अम्बाला कैंट को 1 विकट से हराया। दुसरे लीग मैच मे यू टी डी कुरूक्षेत्र को 80 रन से हरा कर रजत पदक हासिल किया। आर्य कॉलेज की टीम के शानदार खेल को देखते हुए कॉलेज के सुशील यदुवंशी, धीरेंद्र सहरावत, लक्ष्य मलिक, मोहित लोधी, मानस शर्मा और सचिन भारद्वाज का चयन यूनिवर्सिटी कोचिंग कैम्प के लिए हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि गत सप्ताह भी आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वालीबाल चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग का अध्यक्ष डॉ.नरेश सैनी,प्राध्यापिका मामनी सैनी,डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजिंदर देशवाल,राजा तोमर,सुनील पहल,अनूप गुलिया व प्राध्यापिका रजनी समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।

Comments