राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश नांगरु का हालचाल जानने पहुंचे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
BOL PANIPAT : पानीपत मे निजी कार्यक्रमों के शिरकत करने आये गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अचानक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी रमेश नांगरु का कुशलक्षेम जानने के लिए उनके मॉडल टाउन स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। आपको बता दें कि रमेश नांगरू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं।

रमेश नांगरु व उनके पुत्र निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरु ने अपने साथियों के साथ मंत्री अनिल विज का पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। लगभग 1 घंटे से अधिक समय मंत्री अनिल विज रमेश नांगरू के निवास पर रुके व उन्होंने शहर के हालात व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की. इस मुलाकात से पुराने संघर्ष के दिनों की यादों को ताजा किया। उपस्थित समर्थकों ने मंत्री अनिल विज के साथ बिताए पुराने पलो को याद करवाया।

निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू ने कहा कि मंत्री अनिल विज के साथ उनका परिवार काफी लम्बे समय से जुड़ा हुआ है. उनका अपनापन है कि जहाँ भी जाते हैं पुराने साथियों व कार्यकर्ताओं से अवश्य मिलते हैं। आज उनका अचानक मेरे निवास पर आना व पिता जी के साथ बैठ कर बातचीत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। निवर्तमान पार्षद लोकेश नांगरू ने मंत्री अनिल विज इस स्पेशल विजिट के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिवाकर मेहता ,तरुण छोकरा ,गौरव छोकरा , गौरव लिखा , चंदन विज , सुरेंद्र अनेजा, वीरेंद्र सोनी, सुनील ग्रोवर, सुरेश चुघ ,मोहित बजाज , सुनील परधाना, राजेन्द्र भादड़ ,विक्की भादड़, ख़ुशपाल चौहान , मनोज रहेजा , अभिषेक खट्टर व अन्य समर्थक काफी संख्या में मौजूद रहे।

Comments