समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
सामाजिक संस्थाएं बनें जरूरतमंदों की ताकत
फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने उपायुक्त से की शिष्टाचार पूर्वक मुलाकात मुलाकात
फैला उजियारा फाउंडेशन की पहल सराहनीय, सेवा कार्यों से मिल रही नई दिशा
गरीब बेटियों के सपनों को मिल रहा सहारा, सामाजिक सरोकारों में निभा रही अहम भूमिका
सेवा, शिक्षा और संस्कार का संगम बनी फैला उजियारा फाउंडेशन, उपायुक्त ने की प्रशंसा
BOL PANIPAT , 12 जून। प्रमुख सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन की अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई।
कुमारी रंजीता कौशिक ने बताया कि फैला उजियारा फाउंडेशन समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह संपन्न करवाकर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती है। इसके अलावा संस्था समय-समय पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में संस्था के सदस्य बढ़-चढक़र भाग लेते हैं और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाजहित में कार्य करते हैं।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान उसके सेवा कार्यों से होती है और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। फैला उजियारा फाउंडेशन जिस प्रकार शिक्षा, जागरूकता और गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह जैसे सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। ऐसी संस्थाएं मानवता की सच्ची मिसाल होती हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना और समाज में सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन सदैव ऐसे रचनात्मक एवं जनहितकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा। मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई तथा समाजहित में भविष्य में मिलकर कार्य करने पर विचार-विमर्श किया गया।

Comments