2 दिन चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक।
-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वीएस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी बनेंगे अभियान का हिस्सा.
BOL PANIPAT , 31 जनवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसमें जिले में विशेष तौर पर स्कूलों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व 18 से 24 वर्ष (गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली माताओं को छोडक़र) तक की महिलाओं को कृमि मुक्ति के लिए टैबलेट दिए जाएंगे ।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है। उन्होंने बताया कि कई बार बच्चों में पेट की कीड़े से अनेक बीमारियां फैल जाती हैं । जो कभी कभी काफी गंभीर भी हो जाती हैं। ऐसे में प्रारंभ में ही समाधान जरूरी है। इस राष्ट्रीय कमी मुक्ति कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य है कोई भी बच्चा ना छूटे। सभी बच्चों को इन टैबलेट्स का लाभ मिले।
उपायुक्त ने बताया कि 15 फरवरी को यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा व दो दिन चलेगा। 20 फरवरी को किन्हीं कारणों से जो बच्चे छूट गए उन्हें स्कूलों में टैबलेट दी जाएगी। जिले के सभी स्कूलों को पत्र भी लिखा जा रहा है जिसमें स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को सूचित किया गया है की वे इस कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों को टैबलेट दिलाए व इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें। उपयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में सहयोग न देने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम व कई अन्य विभागों का स्टाफ सहयोग प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी स्कूलों में जाकर के बच्चों को ये टैबलेट उपलब्ध करवानी होगी। इस मौके पर सीएमओ जयंत आहूजा, डिप्टी सीएमओ, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश व महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के अलावा पंचायत विभाग से भी अधिकारी मौजूद रहे।

Comments