“How Emerging Technologies are Shaping the Future of IT” -An Expert Talk का आयोजन किया
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सैल एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्रों के लिए An Expert Talk जिसका विषय “How Emerging Technologies are Shaping the Future of IT” का आयोजन किया गया जिसमें 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया | इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह बताना था कि किस तरह से वे आईटी में अपना भविष्य बना सकते है। आईटी क्षेत्र वह होता है जिसमें किसी कंपनी/उद्योग, व्यापार, बिजनेस के अंदर कंप्यूटर व टेक्नोलॉजी से संबंधित कार्य किए जाते हैं|

इस वार्ता के मुख्य वक्ता मिस्टर राकेश शर्मा (Managing Director W3 Axis Pvt.Ltd.) रहे । उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन एवं व्यवसाय के अनुभवों को भी साझा किया। इस वार्ता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग के दिशा निर्देशों में किया गया ।मिस्टर राकेश शर्मा जी को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज के युग में राकेश शर्मा जैसे व्यक्तित्व के लोग विद्यार्थियों को बहुत अच्छे से प्रेरणा दे सकते हैं और अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आईटी विभाग यह सुनिश्चित करता है कि संगठन के सिस्टम, नेटवर्क, डेटा और एप्लिकेशन सभी कनेक्ट हों और ठीक से काम करे जिसके आधार पर आईटी सेक्टर को और ज्यादा विकसित किया जा सकता है ।करियर एवं प्लेसमेंट गाइडेंस की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि हमारा सेल विद्यार्थियों के विकास के लिए हर भरसक प्रयास करता रहता है । राकेश शर्मा जी ने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह से वे आईटी सेक्टर के विभिन्न टूल्स जैसे इमेज प्रोसेसिंग, प्रॉम्प्ट मैनेजर, मशीन लैंग्वेज एल्गोरिथम, ब्लॉक चेन और CHAT GPT की सहायता से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर सकता है उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदों के बारे में भी बताया।इसके साथ साथ उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए।
इस वार्ता में मंच का संचालन प्रो. खुशबु द्वारा किया गया। वार्ता के अंत में मिस्टर शान ने सभी का धन्यवाद किया। इस वार्ता के सफल आयोजन में मेधा फाउंडेशन से मिस्टर शाहिद, मिस्टर शान , कॉलेज के स्टाफ से डॉ. निधि और प्रो. रुचिका ने अहम भूमिका निभाई।

Comments