धीरेंद्र शास्त्री द्वारा पानीपत के लोगों को पागल कहने पर किसान यूनियन ने जताई आपत्ति।
-72 घंटे में धीरेंद्र शास्त्री ने माफ़ी नहीं मांगी तो पुलिस को दी जाएगी शिकायत : सूरजभान
BOL PANIPAT : बागेश्वर धाम सरकार नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भाषा शैली से हरियाणा के पानीपत के किसान आहत है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री पानीपत में श्री राम कथा सुनाने के लिए आए थे। यहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर वे भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने माइक लेकर अपनी शैली के अनुसार कहा कहा कि मेरे पागलो, मेरे पानीपत के पागलो।
आप यहां मेरे घंटों से इंतजार कर रहे हो। पानीपत के लोगों को पागल कहने पर किसान यूनियन ने आपत्ति जताई है। जिसके बाद किसान यूनियन में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई। पानीपत किसान भवन प्रधान सूरजभान ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को 72 घंटे के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर भावनाएं आहत किए जाने की शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज करवाया जाएगा। इसके बाद कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के पर्चा निकाल कर अतीत वर्तमान व भविष्य बताने के सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पर पानीपत आने से पहले ही आयोजकों ने उनके द्वारा पर्चा न निकालने और सिर्फ कथा सुनाने के बारे में प्रचार किया था। आपको बता दें कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पहले भी अपने तथाकथित चमत्कारों के कारण विवादों में रहे हैं. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर पहले भी पर्चा निकाल कर अंध विश्वास फ़ैलाने के आरोप लग चुके है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव जिन्होंने महाराष्ट्र में जादू टोना के खिलाफ 2013 में कानून बनवाया था। उन्होंने बागेश्वर सरकार के महाराष्ट्र में लगे दिव्य दरबार में हो रहे कथित चमत्कारों को ठगी कहते हुए इसी कानून के तहत शिकायत की थी , श्याम मानव 200 से ज्यादा बाबाओं का भांडाफोड़ कर चुके है हालांकि श्याम मानव की शिकायत पर महाराष्ट्र सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया।
तब श्याम मानव ने कहा था कि यदि बागेश्वर सरकार चमत्कार से ये बता सकते हैं कि किसकी अलमारी में क्या रखा है और किसका नाम क्या है तो वे ये भी बता सकते हैं कि कहां बम रखा है। मोदी सरकार को दिव्य शक्ति वाले पहले से ही बता देंगे कि कहां आतंकी खतरा है। अपना देश सुरक्षित हो जाएगा। इससे बढ़िया क्या बात होगी।

Comments