Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने सीटीएम टीनू पोसवाल को दिया ज्ञापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at February 9, 2024 Tags: ,

-इनसो ने सीटीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

ई- बसों में कॉलेज के छात्र छात्राओं का बस मान्य हो- देशवाल

BOL PANIPAT :-छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने इलैक्ट्रोनिक बसों में कॉलेज के छात्र छात्राओं का बस पास मान्य करवाने की मांग को लेकर सीटीएम टीनू पोसवाल के माध्यम से परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल  और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने बताया की पानीपत में 28 जनवरी से 5 ई बसों को सिटी  बस सर्विस में पानीपत नए बस स्टैण्ड से टोल टैक्स तक चलाया गया था लेकिन रोड़वेज विभाग द्वारा इन सिटी बस सर्विस में ग्रामीण क्षेत्रों से कॉलेजों में पढने आने वाले छात्र छात्राओं का बस पास मान्य नहीं है इनसो नेताओं ने बताया की पानीपत के सभी ऐडिड और राजकीय कॉलेज नए बस स्टैण्ड से टोल टैक्स के बीच जी टी रोड़ पर स्थित है जब छात्र इन इलैक्ट्रोर्निक  बसों में चढते है तो छात्रों का बस पास मान्य नहीं माना जाता या तो छात्रो को टिकट कटवानी पड़ती है या फिर उन्हें बस से नीचे उतारा जाता है जो छात्रों के साथ बडा धोखा है जिसे इनसो किसी भी किमत पर सहन नहीं करेगी और इनसो मांग करती है की कॉलेज पढने आने वाले छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए जैसे साधारण बसों में कॉलेज के छात्र  छात्राऔ का बस पास मान्य गया है उसी तरह ई बसों में भी छात्रों का बस पास मान्य किया जाए इस अवसर पर अमन शर्मा, सचिन डाहर, रुपेश कुमार, अजित सिंह , रजत खर्ब, पंकज दहिया आदि छात्र मौजूद  थे

Comments