Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में मारबल मार्केट के पास टूटे हुए सनौली रोड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 10, 2023 Tags: , , , , ,

-सरकार ने जल्द ही टूटे सनौली रोड की रिपेयर नहीं की तो आम आदमी पार्टी स्वयं व लोगों से चंदा मांगकर भरवाएगी सडक़ के गड्ढे

bol ,10 जून। पानीपत के गांव उग्राखेड़ी के नजदीक मारबल मार्केट के पास कई वर्षो से टूटे हुए सनौली रोड के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने स्थानीय ग्रामीणों व दुकानदारों के साथ मिलकर शनिवार को सडक़ पर भरे पानी के पास खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ और प्रदेश के संयुक्त सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने किया। आप कार्यकर्ताओं ने टूटी हुई सडक़ का समाधान करने को लेकर काफी देर तक हरियाणा सरकार, सांसद संजय भाटिया और ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर राकेश चुघ व सुखबीर मलिक ने कहा कि सनौली रोड पिछले 5-6 सालों से उग्राखेड़ी की मारबल मार्केट के पास करीब पौना किमी के क्षेत्र में टूटी हुई है। इसके समाधान को लेकर आप व संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किये गये पर आज तक भी इसका कोई समाधान नहीं किया गया। आप नेताओं ने कहा कि अब अगले माह महाशिवरात्रि का पर्व है और इससे पहले ही कावंडियां हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने शुरू हो जाएगे। हालांकि बहुत से कांवडिय़ेंं तो नंगे पैर चलते है और यहां पर टूटी हुई सडक़ से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चुघ व मलिक ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार व प्रशासन ने मारबल मार्केट के पास टूटे हुई इस सडक़ का जुलाई के पहले सप्ताह तक समाधान नहीं किया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं, संगठनों, आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से चंदा एकत्रित करेगें और उस चंदे की राशि से शिवरात्रि से पहले ही इस टूटी हुई सडक़ के गड्ढे भरवाने का काम किया जाएगा। वहीं आप नेताओं ने आरोप लगाया कि इस सडक़ से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है और सडक़ पर बने गड्ढों की वजह से रोजाना अनेकों विशेषकर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। सनौली रोड के आसपास के दर्जनभर से ज्यादों गांवों व कालोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मौजूदा भाजपा सांसद संजय भाटिया व पानीपत ग्रामीण विधायक इस तरह कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा हर बृहस्पतिवार को रेस्ट हाउस में दरबार लगाकर  लोगों की समस्या सुनते हुए दावा करते है कि उन्होंने ग्रामीण हलके का चहुंमुखी विकास कर दिया है। राकेश चुघ व सुखबीर मलिक ने कहा कि विधायक महीपाल ढांडा को इस टूटी हुई सडक को भी आकर देखना चाहिये, क्योंकि इसके आसपास का सारा क्षेत्र ग्रामीण हलके में पड़ता है। वहीं उन्होंने कहा कि विधायक को ग्रामीण हलके की कालोनियों में जाकर भी देखना चाहिये कि लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर आप नेत्री नीलम प्रणामी एवं स्थानीय महिलाओं रेखा, रामरती, सोनिया, पूजा व कांता आदि ने भी कहा कि सरकार ने जल्द ही इस सडक़ की मरम्मत नहीं करवाई तो महिलाएं भी चंदा एकत्रित करने के लिये ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होगी।  गांव उग्राखेड़ी के सरपंच पति सुधीर, रामनिवास व अन्य ग्रामीणों ने सडक़ के जल्द गड्ढे भरवाने की मांग की है। इस अवसर पर राजकुमार मुंडे, देवन सलूजा, दीपक बग्गा, मनमोहन सिंह, विकास तोमर, अर्जुन सिंह, बलजीत  सिंह, योगेश कौशिक, प्रितपाल सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, राजकुमार मिगलानी, इकबाल पानीपती, जोनी सग्गु, हरीश सलुजा, पवन गर्ग, पवन कोहली व शालू प्रणामी आदि मौजूद रहे।

Comments