Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


आर्म्स एक्ट के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना सनौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलया हुआ है। अभियान के दौरान थाना सनौली पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर दबिश देकर पीओ घोषित एक आरोपी को समालखा कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नौशाद निवासी भूरा कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।

थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना सनौली में वर्ष 2017 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में निर्धारित तारीखों पर ना पहुंचने पर आरोपी नौशाद को समालखा माननीय न्यायालय द्वारा गत दिनो पीओ घोषित किया गया था आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में आईपीसी की धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
थाना सनौली पुलिस टीम को बुधवार को समालखा कोर्ट परिसर में आरोपी नौशाद के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी नौशाद को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments