Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे- 44 पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 फरवरी 2024, किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिंह शेखावत के दिशा निर्देश अनुसार पानीपत पुलिस अलर्ट है। इसी के मददेनजर जरूरी होने पर आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए पानीपत पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे- 44 पर दिल्ली की ओर से चंडीगढ जाने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। जोकि इस प्रकार रहेगा :-

  1. दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले भारी वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे पानीपत में नेशनल हाईवे-44 से पानीपत पुलिस लाइन के नजदीक से यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे का प्रयोग करते हुए कैराना, शामली, सहारनपुर से यमुनानगर हाईवे का प्रयोग करते हुए पंचकुला, चंडीगढ़ जाए।

किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करे।

Comments