Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद संजय भाटिया ने ‘हर घर हर्बल -100 घरों में नैनो हर्बल गार्डन अभियान – 2024’ का शुभारंभ किया 


BOL PANIPAT : देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति के अंतर्गत दो दिवसीय वसंत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रिंसिपल संजू अबरोल ने की। सांसद संजय भाटिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा रेड क्रॉस क्लब व रेड रिबन क्लब के अंतर्गत 300 विद्यार्थियों को सामान्य अस्पताल पानीपत के सहयोग से डिवर्मिंग कैंपेन के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को एचआईवी के बारे में जागरूक किया गया। सांसद संजय भाटिया के द्वारा सहायक प्रोफेसर दलजीत कुमार की  हर घर हर्बल -100 घरों में नैनो हर्बल गार्डन अभियान – 2024 का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत 100 घरों को 11 से 21 हर्बल पौधे भेंट स्वरूप दिए जाएंगे। सांसद संजय भाटिया को छः प्रकार की तुलसी सहित इन्सुलिन, इलाइची, कड़ी पत्ता, अश्वगंधा, पुदीना भेंटकर अभियान की विधिवत शुरुवात की गयी. सांसद ने इस अवसर पर कहा कि प्राचीन काल से ही औषधीय पौधों का महत्व हमारे ऋषि मुनि व महात्मा जानते थे वे हर्बल औषधीय पौधों का उपयोग कर  स्वस्थ रहते थे। इस अवसर पर सरोज चौहान, नरेश ढांडा, सुनील दत्त, शशिकांत, बृजेश बराड़, दलवीर देशवाल, सुधीर पुजारा व पूजा मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

Comments