Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार। वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 फरवरी 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने अंसल गेट नंबर 2 के पास मारपीट कर युवक को गंभीर चोट मारने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पहचान नीरज, सन्नी व गुलाब निवासी बिचपड़ी व रमेश निवासी वार्ड नंबर एक के रूप में हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडें बरामद कर चारों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।    
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में सेक्टर-18 निवासी सुनील पुत्र सुनेहरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह 24 जनवरी को देर शाम अंसल के गेट नंबर 2 के पास खड़ा था। तभी एक लड़का आया और वहा खड़े रेहड़ी वालों से गाली गलौच करने लगा। यह देखकर उसने रोकने की कोशिश की तो लड़के ने उस पर हमला कर दिया और फोन कर अपने 8/10 साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी, डंडे व हथियारों से हमला कर गंभीर चोट मारी। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। सभी आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना सेक्टर 13/17 में सुनील की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments