600 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 25 फरवरी 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने गांव आसन कला में सरकारी स्कूल के पास एक नशा तस्कर को 600 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित निवासी आसन कला के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार देर शाम एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान आसन कला नोहरा मोड़ पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव आसन कला निवासी अंकित मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए अपने घर से सरकारी स्कूल की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सरकारी स्कूल के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक शिव मंदिर कर और से हाथ में पोलोथीन लेकर पेदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र मदन लाल निवासी आसन कला के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार डयूटी मजिस्ट्रेट अमित दहिया ईटीओ की उपस्थिति में युवक की पॉलिथीन की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 600 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त चरस दयासिंह निवासी डिडवाडा जींद से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अंकित के खिलाफ थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी नशा सप्लायर दया सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments