Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषद सीईओ ने प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों को दिये चुनाव संबंधित टिप्स।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 27, 2024 Tags: , , , ,

-प्रशिक्षण में अधिकारियों ने जानी चुनाव के दौरान क्या-क्या होती है उनकी जिम्मेदारियां।

-अधिकारियों को निष्पक्ष व परदर्शिता से चुनाव कराने को लेकर करना होगा चुनाव हैंड बुक का अध्ययन।

BOL PANIPAT: 27 फरवरी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। अधिकारियों को इसके लिए अपने आप को पूरी तैयारी करना होगा। चुनाव पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से कराना हम सब की जिम्मेदारी बनती है। चुनाव आयोग ने सभी अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इस संदर्भ में अधिकारियों को दिये जा जा रहे प्रशिक्षण में दूसरे दिन जिला सचिवालय में सभी खंडों व उपमंडलों के तहसीलदारों को चुनाव कमीशनिंग की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण देते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि हमें चुनाव के लिए मानसिक रूप से पहले तैयार होना चाहिये। निष्पक्ष चुनाव के लिए हमें बहुत चुनाव की हैंड बुक का अध्ययन करना होगा। इनका अध्ययन अभी से करना होगा।
    परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि हमें प्लानिंग के तहत कार्य करना है। जिला का पॉलिटिकल प्रोफाइल बना कर कार्य करना है। जिले में कितने बूथ है कितने संवेदनशील, कितने अतिसंवेदनशील इनकी हमें जानकारी होना जरूरी है। कुल वोटर कितने हैं , वॉटर का अनुपात क्या है, इस पर ध्यान देना होगा। पोलिंग स्टेशन पर सुविधाएं क्या-क्या है उन पर ध्यान देने होगा। मूवमेंट प्लॉन बनाकर उस पर कार्य करना होगा।
  जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों को बताया कि उन्हें यह भी जानना चाहिए की किसी गांव या अन्य स्थान पर गत चुनाव में चुनाव का बहिष्कार तो नहीं किया व अगर किया है तो उसके कारण क्या रहे थे। उन्हें चुनाव के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड, निगरानी टीम की भूमिका के अलावा किन-किन धाराओं के तहत प्रत्याशी पर किन स्थितियों में मामला दर्ज किया जा सकता है पर भी प्रशिक्षित किया। उन्होंने चुनाव संबंधित हैड बुक का अध्ययन करने का भी अधिकारियों को सुझाव दिया।
    उन्होंने सेंटर आफिसर , प्रैजाइडिंग अधिकारी की चुनाव में क्या भूमिका होता है,पोलिग पार्टी, रैंडमाइजेशन, पीडब्ल्यूडी वोटर क्या होता है इसकी क्या विशेषता होती है, टेंडर वोट क्या होता है, रिफयूज वोट क्या होता है। उन्होंने अधिकारियों को पिंक बुथ, मॉडर्न बूथ के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार अजय सैनी, वीरेंद्र गिल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments