Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


जगदीप घनघस का बड़ा एलान: पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा बेरोजगार और कॉकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत/दिल्ली:सीनियर एडवोकेट एवं घनघस खाप (हरियाणा) के प्रधान जगदीप घनघस ने आज सहयोगियों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं, बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया। इस आंदोलन Vको आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर मलिक और देश के जाने-माने वैज्ञानिक सोनम वांगचुक का भी बड़ा समर्थन मिला है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य बिंदु :

  1. अभिजीत दीपके का स्वागत: अमेरिका से 6 जून को हिंदुस्तान लौट रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके का जगदीप घनघस और उनके साथी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत करेंगे।
  2. दिल्ली पुलिस से अनुमति और प्रदर्शन: एयरपोर्ट से सीधे सभी नेता दिल्ली पुलिस के मुख्यालय प्रधान से मुलाकात कर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन के लिए आधिकारिक अनुमति (Approval) मांगेंगे।
  3. अनुमति मिलते ही बेरोजगार युवाओं के समर्थन में आंदोलन शुरू होगा।
  4. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: NEET, CBSE व अन्य हालिया पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
  5. वैज्ञानिक सोनम वांगचुक ने भी चेतावनी दी है कि यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह भी इस मांग के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे.

प्रॉपर्टी आईडी, रजिस्ट्री और भ्रष्टाचार पर सुखबीर मलिक का हमला: ‘आप’ नेता सुखबीर मलिक ने देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने पानीपत की गंभीर समस्याओं को उठाते हुए कहा कि आज प्रॉपर्टी आईडी (Property ID), रजिस्ट्री और इंतकाल (Mutation) की कीमतों में बेहिसाब बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने पानीपत में जलभराव और खराब पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन को घेरा।

इस मौके पर उग्र खेड़ी के पूर्व सरपंच राज मलिक, प्यारेलाल गुप्ता, राजकुमार मुंडे और देवन सलूजा सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।जगदीप घनघस ने अंत में कहा कि सरकार जनता को हर मोर्चे पर लूट रही है—चाहे वह युवाओं का भविष्य हो या आम आदमी की जमीन-जायदाद। इस तानाशाही के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Comments


Leave a Reply