गंभीर चोट मारने के दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ. वारदात में प्रयुक्त डंडा व सरियां बरामद.
BOL PANIPAT : 01 मार्च 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम बरसत रोड पर बिचपड़ी निवासी रामप्रीत (25) को गंभीर चोट मारने के दो आरोपियों को वीरवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान कादिर निवासी धमीजा कॉलोनी व आकाश निवासी जावा कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों आरोपी जानलेवा हमला करने के एक अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थे।
थाना तहसील कैप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व एक सरिया बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहलसी कैंप में गांव बिचपड़ी निवासी अमनजोत पुत्र कृष्ण ने शिकायत देकर बताया था कि उसके बड़े भाई रामप्रीत को कम सुनाई देता है और मंदबुद्धि है। 11 नवम्बर 2023 को भाई रामप्रीत गांव निवासी आदित्य के साथ हनुमान सभा में गया था। हमुमान सभा देर रात बरसत रोड पर न्यू विकास नगर मोड़ पर पहुंची तो कादिर राणा निवासी ज्योति कॉलोनी व पाला जोगी निवासी जावा कॉलोनी अपने तीन/चार अन्य साथियों के साथ लाठी डंडे व रॉड से लैस होकर बाइक पर सवार होकर आए और रामप्रीत व आदित्य पर हमला कर दिया। आदित्य भागने में कामयाब हो गया था। आरोपी रामप्रीत को जमीन पर गिराकर पीटते रहे। चोट मारकर आरोपी जान के मारने की धमकी देकर मौक से फरार हो गए। आदित्य व उसके साथी रामप्रीत को इलाज के सिविल अस्पताल लेकर गया बाद में रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए लेकर गए। अनमोल की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments