Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


महिला से मोबाइल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने परशुराम धर्मशाला के पास महिला से मोबाइल झपटने वाले आरोपी को नहर बाइपास पर देशवाल पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ विक्की निवासी सौंधापुर चौक के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर देशवाल पेट्रोल पंप के पास घुम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नरेश उर्फ विक्की पुत्र सुरेश निवासी सौंधापुर चौक के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 25 फरवरी की देर शाम उक्त एक्टिवा पर सवार होकर परशुराम धर्मशाला के नजदीक गली में पैदल जा रही एक महिला से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में मधु पत्नी दलीप निवासी माधोपुर छपार बिहार हाल किरायेदार संजय कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने फोन झपटमारी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर पुलिस ने पूछताछ में बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments