Tuesday, June 9, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा द्वारा तीन महाविद्यालयों को सेनेटरी पैड व डिस्पोजल मशीनें  प्रदान की गई – गौरव राम करण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 4, 2024 Tags: , , , , ,

-आपदा से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में रेडक्रास मानव सेवा में सबसे आगे रहती है- डा मुकेश अग्रवाल

BOL PANIPAT ,4 मार्च: रेडक्रॉस सचिव गौरव राम करण ने बताया कि महामहिम राज्यपाल एवं प्रधान, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के कन्या महाविद्यालयों की सहायतार्थ निःशुल्क 82 सेन्टरी पैड व डिस्पोजल मशीनों को वितरण हेतु जिला रेडक्रास शाखाओं को भिजवाया गया है। जिसके तहत जिला पानीपत को तीन मशीनें प्राप्त हुई थी।
सचिव ने अवगत कराया  कि जिला उपायुक्त डा वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में रेडक्रास सोसायटी, पानीपत के तत्वाधान में पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दौरान जिला पानीपत के तीन महाविद्यालय जिनमें राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर (बापौली), राजकीय महाविद्यालय इसराना तथा वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा शामिल है, के पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि  मनदीप कुमार एस.डी.एम., पानीपत व डा0 मुकेश अग्रवाल, महासचिव, भारतीय रेडक्रॉस  सोसायटी, हरियाणा ने संयुक्त रूप से उक्त 3 मशीनें वितरित की गई। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर (बापौली) से प्रोफेसर रामपाल, राजकीय महाविद्यालय इसराना से डा0 मुकेश चन्द्र तथा वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा से सुदेश कुमारी व विद्यार्थीगण ने मशीनें प्राप्त की और रेडक्रॉस का धन्यवाद करते हुए मशीनों के सही उपयोग बारे आश्वासन दिया।
इस दौरान डा0 मुकेश अग्रवाल महासचिव ने कहा कि रेडक्रॉस जनसेवा में विश्व की सबसे अग्रणी संस्था है। इन मशीनों के रखरखाव का खर्चा कॉलेजों में चल रही यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वार किया जायेगा।  आपदा से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में रेडक्रास मानव सेवा में सबसे आगे रहती है। इन मशीनों का वितरण व्यक्तिगत स्वच्छता गतिविधियों के अन्तर्गत किया जा रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस विंग स्थापित है, जिसके माध्यम से मानवीय सेवाओं में योगदान प्रदान कर रही है।

Comments