Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


टीडीआई में पाइट किडो का कार्निवल. एसपी ने किया प्रेरित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 4, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : एसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा की शिक्षा से ही देश विकसित होगा। हम अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएं। एसपी यहां टीडीआई में नव आरंभ हुए पाइट किडो स्कूल के कार्निवल उत्सव में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा की स्कूल एक ऐसा पड़ाव है, जहां से बच्चा अपनी यात्रा शुरू करता है। अगर नींव मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। कार्निवल उत्सव में बच्चों ने जमकर मस्ती की। मंच पर नाचे। झूलों का आनंद लिया। बच्चों के साथ पैरेंट्स के लिए मंच पर रैंप वॉक जैसे आयोजन हुए। स्कूल की चेयरपर्सन जैस्मीन गुलाटी ने कहा की बच्चों को मंच देना आवश्यक है। इससे प्रतिभा निखर कर आती है। झिझक दूर होती है। पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल के अलावा विवेक कत्याल, हरीश गुलाटी भी मौजूद रहे।

Comments