साहित्यिक परिषद द्वारा भारतीय भाषा दिवस की कड़ी में साहित्य उत्सव मनाया गया
BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत की साहित्यिक परिषद द्वारा भारतीय भाषा दिवस की कड़ी में साहित्य उत्सव मनाया गया। इस दो दिवसीय साहित्य उत्सव के दूसरे दिन राज्यस्तरीय हिन्दी और अंग्रेजी कविता पाठ और संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई ! इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालो से लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया ! इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ0 अजय कुमार गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ओजस्वी वाणी मैं कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की भावना विकसित करती है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि के साथ-साथ उनके प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर साहित्य परिषद की संयोजिका डॉ शशि प्रभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि कविता पाठ और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के विचार साकार रूप धारण करते हैं ! साहित्यिक परिषद की सह संयोजिका डॉ नीलम दहिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास करते हैं। इन प्रतियोगिताओं में मंच संचालन हिन्दी कविता पाठ में डॉ. निर्मला और अंग्रेजी कविता पाठ एवम श्लोकोच्चारण में डॉ. स्वाति पूनिया ने किया। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार है
हिन्दी कविता पाठ:- प्रथम स्थान, ब्रह्मजया आई.बी. कॉलेज पानीपत, द्वितीय स्थान देवांशी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र , तृतीय स्थान हरनाम देशबन्धु गुप्ता कोलेज पानीपत, सांत्वना पुरस्कार आयुष कुमार एसडी कॉलेज पानीपत, सांत्वना पुरस्कार कनिका कुमारी विद्यावती आनन्ददेव महिला कॉलेज करनाल
अंग्रेजी कविता पाठ:- प्रथम स्थान, प्रिया केवीए डी ए वी कॉलेज करनाल, द्वितीय स्थान प्रिया साधना आई.बी. कॉलेज पानीपत, तृतीय स्थान आयुषी दयाल सिंह कॉलेज करनाल, सांत्वना पुरस्कार सिमरन मोर टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, सांत्वना पुरस्कार सुमन आई.बी. कॉलेज पानीपत
संस्कृत श्लोकोच्चारण:- प्रथम स्थान, ईशा आर्य कन्या संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय मोर माजरा, द्वितीय स्थान वैष्णवी आर्य कन्या संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय मोर माजरा, तृतीय स्थान मोनिका कुमारी टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत, सांत्वना पुरस्कार कल्पना आई.बी. कॉलेज पानीपत, सांत्वना पुरस्कार अंजली शर्मा दयाल सिंह कॉलेज करनाल
हिंदी राज्य स्तरीय कविता पाठ में निर्णायक मंडल डॉ शशि प्रभा और डा० सुनिता और अंग्रेजी राज्यस्तरीय कविता पाठ में निर्णायक मंडल डॉ नीलम दहिया और डॉ निधि मल्होत्रा और संस्कृत श्लोकोच्चारण में डॉ0 अंजलि और प्रो. सोनिया ने भूमिका निभाई !
इस प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डॉ० जोगेश, डॉ० पूजा मालिक डॉ मधु शर्मा, प्रो. मंजु चाँद, प्रो० सोनल डोगरा, प्रो. रेखा, प्रो. मंजू नरवाल और प्रो मंजली ने भृहम् भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में प्रो. सीमा, प्रो. सोनिया, डा० प्रवीन, डा० राजेश डॉ, पूनम गुप्ता आदि उपस्थित रहे !

Comments