Saturday, June 27, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में अंग्रेजी विभाग की प्रो. मंजू चंद ने बी. ए. इंग्लिश ऑनर्स द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए क्विज (Victorian Age in English Literature) प्रतियोगिता का आयोजन कराया | इस प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों  ने भाग लिया जिसमें वर्षा ने प्रथम,कशिश ने द्वितीय,विशाल ने तृतीय और जसमीत  ने सांत्वना  स्थान प्राप्त किया | कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि क्विज एक प्रकार का खेल अथवा दिमागी कसरत है जिसमें खिलाडी प्रतिभागी (अकेले/टीम में) सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हैं | क्विज एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन है जिसका प्रयोग शिक्षा या अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता या कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है | विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने बच्चों का उत्साहवर्धक करते हुए एक सफल गतिविधि की शुभकामनाएं देते हुए अंग्रेजी साहित्य के महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया | निर्णायक मंडल की भूमिका अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम और प्रो. मन्जू नरवाल  एवं प्रो. मीना ने निभाई | इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के बाकी सभी सदस्य डॉ. निधि, डॉ. स्वाती पुनिया, डॉ. नेहा पुनिया,  डॉ. विनय वाधवा, प्रो. सोनल, प्रो. प्रिया, प्रो. रेखा शर्मा और प्रो.मंजली मौजूद रहे |

Comments