Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को बचाने का दिया संदेश।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 22, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : विश्व पृथ्वी दिवस पर आज आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पृथ्वी के प्रति अपनी संवेदना और कर्तव्य का पालन करने का संकल्प लिया।  कक्षा नर्सरी से दूसरी तक की छात्राएं आज रंग बिरंगी वेशभूषा में विद्यालय परिसर में आई और धरती के विभिन्न रंगों को अपनी वेशभूषा से प्रस्तुत किया। बढ़ते विकास के दौर में जंगलों का कट जाना पृथ्वी को निरंतर नुकसान पहुंचा रहा है। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक की छात्राओं ने अपनी कविताओं ,स्लोगन के द्वारा पृथ्वी को बचाए रखने का संकल्प लिया तथा दूसरों को भी यह संकल्पबद्ध किया कि वे भी पृथ्वी को माता के समान पूजनीय समझकर उसकी रक्षा और भावनाओं का आदर करें। कक्षा नर्सरी की छात्राओं ने अपने नन्हें हाथों से नन्हें-नन्हें पौधों को रोपकर उनकी सुरक्षा का भी जिम्मा लिया ताकि वह भी पृथ्वी संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। विद्यालय की प्रधानाचार्या  मीनाक्षी अरोड़ा  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी को देखकर यह स्पष्ट होता है कि आने वाला भविष्य पृथ्वी संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझता है। जूनियर विंग प्रभारी  रितु गोयल ने कहा कि पृथ्वी हमारी  धरोहर है तो हमें इस धरोहर को अपने तन मन धन से सहेज कर रखना चाहिए। जैसी ,नंदिनी रितिका ,टीना ,छवि ,भावी, याना ने (पेड़ लगाओ धरती बचाओ) स्लोगन बनाकर पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। काव्या,भव्या ,दिविषा कनिक्षा ,इफत ,शिवांशी ,सृष्टि ,हर्षित देविका ने अपनी कविताओं से सभागार में उपस्थित सभी को  मंत्र मुग्ध कर दिया और यह संदेश दिया कि पृथ्वी की सुरक्षा में ही हमारी रक्षा है। इस अवसर पर जूनियर विंग की अध्यापिकाएं भी छात्रों के साथ सभागार में उपस्थित रही।

Comments