निवर्तमान पार्षद विजय जैन के नए कार्यालय में हवन यज्ञ करके कार्यालय की शुरुआत की गई.
BOL PANIPAT : पानीपत नगर निगम के निवर्तमान पार्षद विजय जैन के नए कार्यालय में हवन यज्ञ करके कार्यालय की शुरुआत की गई है। यज्ञ की शुरुआत पंडित प्रदीप दत्त ने किया। इस अवसर पर जैन ने कहा है कि यह कार्यालय पूरे ग्रामीण हल्के का संचालन करेगा जिसकी विधिवत शुरुआत 24 मार्च दिन रविवार को सुबह 11 बजे कार्यालय का उद्घाटन करके होगी और उसके पश्चात होली मिलन समारोह का भव्य रंगारंग कार्यक्रम भी होगा जैन ने कहा है कि वे इसी कार्यालय से सुबह से शाम को बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर के उनका समाधान करने का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि 24 मार्च को कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जरूर पहुंचे और उन का हौसला बढ़ाएं इस अवसर पर लॉर्ड शिवा ग्रुप के सभी पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे समाजसेवी जगदीश जैन ,पदम जैन ,आनंद जैन ,सचिन जैन उर्फ चीनू जैन , आर्यन जैन ,ऋषभ जैन, भावेश जैन , रमन जैन, हेमंत जैन ,राहुल जैन, बॉबी जैन ,पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा ,दिनेश अग्रवाल , एडवोकेट रमेश मौर्य, राजेश ठेकेदार, रमेश डांगी, बलदेव अरोड़ा हनुमान ,अभिषेक राणा, डॉक्टर सतबीर खरब ,अंकित सैनी ,अशोक मेहता, माधव खन्ना ,सुरेंद्र शर्मा ,विकास वैद ,अमित उपमन्यु ,अजमेर मलिक, नितिन त्यागी ,जयप्रकाश त्यागी, जयंत शर्मा ,नितिन अत्री ,और विजय जैन के स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे

Comments