एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एनुएल एथलेटिक मीट 2024 का भव्य आयोजन
• विश्व की दूसरे नंबर की बॉक्सर और अर्जुन एवं भीम अवार्ड से अलंकृत अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भारतीय महिला बॉक्सर कविता चहल ने बतौर मुख्य अतिथि की युवाओं की हौंसला अफज़ाई
• हरियाणा की महिलाओं ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर देश का खूब नाम रोशन किया है: कविता चहल
• परिश्रम का कोई शोर्ट कट नहीं है, युवाओं को चाहिए कि वे मोबाइल और नशे से खुद को दूर रखे: कविता चहल
BOL PANIPAT , 15 मार्च. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2024 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और विश्व में दूसरा स्थान हासिल करने वाली तथा अर्जुन एवं भीम अवार्ड से अलंकृत भारतीय महिला बॉक्सर कविता चहल ने किया । अतिविशिष्ट उपस्थिति में एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत के प्रधान अनूप गर्ग और सचिव नरेश गोयल ने एथेलेटिक मीट में शिरकत की । माननीय मेहमानों का स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा प्रो सुशीला बेनीवाल ने पुष्प रोपित गमले और शाल भेंट कर किया ।

इस अवसर पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग के लगभग सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे जिन्होनें विभिन्न खेलों में जूरी एवं मार्शल आदि की भूमिका अदा की । प्रतियोगिता के प्रारम्भ में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट में भाग लिया जिसकी सलामी कविता चहल ने ली । तत्पश्चात कविता चहल ने ध्वज फहराया, कॉलेज के खिलाड़ियों को खेल-भावना से खेलने की शपथ दिलाई और दीप प्रज्वलन के साथ वार्षिक खेलों के विधिवत प्रारंभ की घोषणा की । एथलेटिक मीट 2024 में ओवर आल प्रदर्शन के आधार पर छात्र हरी नारायण और छात्रा अन्नू बेस्ट एथलीट बने । मंच संचालन डॉ संगीता गुप्ता ने किया । कविता चहल ने कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों भतेरी देवी, विजयंत, और नितेश को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया ।

विदित रहे कि कविता चहल एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं विश्व में दूसरा स्थान हासिल करने वाली बॉक्सिंग की खिलाड़ी हैं जिनका जन्म 8 अप्रैल को ग्राम निमरी भिवानी जिले में हुआ । उनके पिता भूप सिंह और माता रमेश देवी ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया । द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित जगदीश सिंह ने बतौर कोच कविता चहल को बॉक्सिंग के खेल में निपुण बनाया । चीन की बॉक्सर के बाद विश्व में कविता चहल को दूसरा स्थान हासिल है । उनकी इन्ही उपलब्धियों पर वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जिसे हासिल करने वाली वे हरियाणा प्रदेश की पहली महिला बनी । अगले ही वर्ष हरियाणा सरकार ने उन्हें भीम अवार्ड से अलंकृत किया । अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए कविता ने 18 वर्ष की आयु से बॉक्सिंग करना शुरू किया क्यूंकि उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करें । विश्व चैंपियनशिप में कविता ने 2 बार कांस्य पदक हासिल किया । उन्होनें एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 3 बार और एशिया कप में 1 बार में पदक हासिल किये । बॉक्सिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वे 9 बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है । फेडरेशन कप में 5 बार और आल इंडिया पुलिस गेम्स में कविता ने 8 मेडल्स हासिल करके एक कीर्तिमान स्थापित कर रखा है । इतनी उपलब्धियों के अलावा भी कविता की जीत की सूचि बहुत लम्बी और उल्लेखनीय है । सुपर कप इंटर जोनल चैंपियनशिप, नार्थ इंडिया गेम्स, आल इंडिया यूनिवर्सिटीस, हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप और हरियाणा ओलिंपिक गेम्स में भी कविता चहल ने दर्जनों मेडल्स अपने नाम कर रखे है ।

कविता चहल अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्टार ने अपने ओजपूर्ण भाषण में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हर खिलाड़ी अपने मन में कुछ भी पाने की ठान ले तो फिर चाहे वो धन-दौलत हो या ख्याति, कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है । आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है और बिना मेहनत के जीवन में कुछ नहीं मिलता है । खिलाड़ी जीवन सबसे कठिन होता है और इसमें सर्वाधिक मेहनत लगती है । उन्होनें कहा कि हम किसी भी खेल से किसी ख़ास गुण को विकसित करके अपने आप को औरों से भिन्न बना सकते है । मेहनत और संघर्ष करने वालों की जीवन के हर क्षेत्र में हमेशा जीत होती है । सबसे ज्यादा नाज़ उन्हें अपने माता-पिता और अपने कोच पर है जिन्होनें उन्हें खेलने के लिए न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि हर मुश्किल की घड़ी में उनका साथ दिया । हरियाणा की महिलाओं ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर देश का खूब नाम रोशन किया है । मेहनत का कोई शोर्ट कट नहीं है, युवाओं को चाहिए कि वे मोबाइल और नशे से खुद को दूर रखे ।
अनूप गर्ग कॉलेज एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत ने कविता चहल का कॉलेज पधारने पर स्वागत किया और कहा कि कविता के खेल ने भारतीय महिला बॉक्सिंग को बहुत कुछ दिया है । वे वर्तमान के युवाओं ख़ास तौर पर महिलाओं की आदर्श है और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए ।

दिनेश गोयल कॉलेज प्रधान ने कहा कि कविता चहल जैसी खिलाड़ी के कॉलेज में पधारने से कितने ही खिलाड़ियों को जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी । उन्होनें वार्षिक खेलो में खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतू प्रोत्साहित किया है । जीत-हार पर बोलते हुए उन्होनें कहा कि जीवन मे असफलता भी एक चुनौती की तरह है और इसे हर किसी को मुस्कुरा कर स्वीकारना चाहिए । जब हम अपनी कमियो को ध्यान से देखते है तो उनको सुधारना और आसान हो जाता है ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेल हमारे खुद के व्यक्तित्व के विकास, समाज के उत्थान, देश के विकास, हमारे आत्म-विश्वास, आत्म-रक्षा, आत्म-बोध, मनोरंजन, मित्रता के विकास, जातीय सद्भावना को बढाने और राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यधिक आवश्यक है । कविता चहल के बारे में बोलते हुए उन्होनें कहा कि कविता ने अपने माता-पिता, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है । खेल-कूद के बिना हर प्रकार की शिक्षा अधूरी है और इसीलिए कॉलेज के पाठ्यक्रम मे खेल-कूद भी शामिल किया जाता है । खेल-कूद की प्रतियोगिताए भी इसी उद्देश्य से करवाई जाती है । कॉलेज के और भी कई खिलाड़ीयो ने खेल-कूद के दम पर अच्छे पदों को सुशोभित किया है और खूब नाम कमाया है । खेल को खेल-भावना के साथ खेलना चाहिए क्योंकि यही भावना आगे चलकर हमारी जीवन शैली का हिस्सा बन जाती है । खेलों से न सिर्फ हमारा तन बल्कि मन और आत्मा परिपक्व होती है ।
डॉ सुशीला बेनीवाल ने कॉलेज की वर्ष 2023-24 की खेल गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉलेज के लगभग 300 खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक झटके है । कई खिलाडियों का चयन खेलो इंडिया खेलो के लिए हुआ है जिसके तहत खिलाडियों को 5 लाख रुपये नकद और 2 वर्ष के लिए प्रति माह 10 हजार रुपये की छात्रवृति दी जाती है । विजयंत ने सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया । नितेश ने नेशनल गेम्स गोवा में कुश्ती में गोल्ड मैडल जीता और 7 लाख रुपये की धनराशी हासिल की । योग में भतेरी देवी का भी प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होनें भी अब तक 12 लाख रुपये की धनराशी के साथ राष्ट्रीय खेलों में एक गोल्ड और एक सिल्वर मैडल जीता है । कॉलेज की कब्बड्डी टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार केयूके की चैंपियन रही है । विभिन्न खेलों में ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज को कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में रनर-अप ट्राफी से सम्मानित किया गया है जो कॉलेज के खेल इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण है ।
इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य जिनमें डॉ नवीन गोयल, प्रो राकेश सिंगला, प्रो पवन सिंगला, प्रो प्रवीन खेरडे, डॉ मुकेश पूनिया, डॉ संतोष कुमारी, डॉ एसके वर्मा, प्रो प्रवीण कुमारी, डॉ प्रियंका चांदना, डॉ राहुल जैन, डॉ रवि रघुवंशी, प्रो मयंक अरोड़ा, डॉ दीपिका अरोड़ा, प्रो मोनिका खुराना, डॉ बलजिंदर सिंह, प्रो अन्नु आहूजा, प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी मित्तल, कोच अंकुश मलिक, प्रो रेखा, ग्राउंड्समैन प्रताप, दीपक मित्तल, चिराग सिंगला आदि वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हिस्सा बने.
विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम निम्नलिखित रहे –
एनुअल एथलेटिक मीट 2024 के अंतिम परिणाम
(खेलकूद की गतिविधियाँ)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष) : हरी नारायण
सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला) : अन्नू
खेल की गतिविधि स्थान पुरुष महिला
100 मीटर I हरी नारायण निकिता
II रजत निशा
III जोगिन्दर अन्नू
200 मीटर I हरी नारायण अन्नू
II रजत निशा
III जोगिन्दर साक्षी
400 मीटर I रजत अन्नू
II बादल निशा
III कुबेर चांदनी
800 मीटर I नीरज अन्नू
II रजत निशा
III प्रशांत चांदनी
1500 मीटर I नीरज अन्नू
II रजत निशा
III रोहित साक्षी
3000 मीटर I नीरज निशा
II विक्की चांदनी
III कुबेर साक्षी
5000 मीटर I नीरज निशा
II विक्की अन्नू
III रजत साक्षी
10000 मीटर I नीरज अन्नू
II रजत निशा
III विजय सनेहा
ऊँची कूद I हरी नारायण अन्नू
II मोहित नेकिता
III रजत चांदनी
शॉट पुट I राहुल सुमन
II ऑस्टिन अन्नू
III हरी नारायण निकिता
लॉन्ग जम्प I हरी नारायण अन्नू
II रजत निकिता
III मोहित निशा
डिस्कस थ्रो I राहुल सुमन
II ऑस्टिन काफी
III हरी नारायण अन्नू
जेवलिन थ्रो I हरी नारायण अन्नू
II ऋतिक निशा
III देवजीत साक्षी
ट्रिपल जम्प I हरी नारायण अन्नू
II ऋतिक निशा
III रजत निकिता

Comments