आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सुखबीर मलिक का गांव बिंझौल का दौरा।
-लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील
– ग्राम अध्यक्ष और ग्राम सचिव को सुखबीर मलिक ने बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी।
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज सुखबीर सिंह मलिक और उनकी टीम ने गांव बिंझौल का दौरा किया एवं लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उनको आम आदमी पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया । बढ़ती हुई महंगाई के दौर मे आपके हक की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी महिला सुरक्षा आदि के बारे मे जानकारी दी। ग्राम सचिव ग्राम अध्यक्ष को बूथ मैनेजमेंट करने के लिए सुखबीर मलिक ने अधिकृत किया
आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सवा लाख कार्यकर्ताओं से अधिक है। जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा पर लोगों से चर्चा कर रहे हैं। सुखबीर मलिक ने गांव की जनता से अपील की महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाने के लिए इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करें।आम आदमी पार्टी की मूलभूत सुविधाएं लोगों को महंगाई के दौर में पसंद आ रही है। लोग दिल्ली में पंजाब की तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं।
गांव बिंझौल से राजवीर, देई राम, नवनीत कुमार, राम रतन, कुलविंदर, सुरेंद्र वर्मा, रमेश कुमार, जितेंद्र सिंह, चतर सिंह, सोमवीर, सतपाल, अमित, बलवान, दिलबाग, जसमेर सिंह, राजकुमार, रामफल, सुमर सिंह, कृष्ण लाल, जोगिंदर, नरेश कुमार, जगबीर, राजेंद्र, मुकेश कुमार सेक्रेटरी, रणधीर सिंह,व अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद किया और आने वाले लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का वादा किया। लोगों ने आम आदमी पार्टी में अपनी निष्ठा दिखाई और पार्टी के लिए काम करने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक और उनकी टीम मे प्रदेश सह सचिव राजकुमार मुंडे प्रदेश सह सचिव, सर्किल इंचार्ज कर्मवीर जाटल होशियार सिंह मुकेश शर्मा(जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया)संदीप मनचंदा उनके साथ मौजूद रहे।

Comments