Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


आईबी महाविद्यालय : छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी महाविद्यालय शहर का एक ऐसा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है जहाँ छात्राएँ स्वयं को पूर्णतः सुरक्षित, सम्मानित एवं पारिवारिक वातावरण में महसूस करती हैं। महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्रा को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध करवाना भी है। आईबी महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहाँ प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय परिवार प्रत्येक छात्रा को अपनी बेटी के समान मानते हुए उसकी शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।”
महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए अलग से आधुनिक जिम, कॉमन रूम, योगा रूम एवं गर्ल्स विंग की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि वे सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त छात्राओं के लिए अलग कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है तथा पुस्तकालय में भी उनके लिए अलग बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत एवं सुरक्षित वातावरण में अध्ययन कर सकें।
परिसर में जगह-जगह सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना समाप्त हो जाती है। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं लेक्चरर खाली पीरियड में प्रॉक्टोरियल ड्यूटी निभाते हैं तथा छात्राओं को अपनी बेटियों के समान मानते हुए उनकी हर संभव सहायता करते हैं। यदि किसी भी विद्यार्थी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह सीधे प्राचार्य कार्यालय में जाकर अपनी बात रख सकता है, जहाँ उसकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
आईबी महाविद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार, सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करने वाला संस्थान है। यही कारण है कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में यह महाविद्यालय छात्राओं के लिए सबसे सुरक्षित एवं भरोसेमंद कॉलेज के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

Comments


Leave a Reply