9 किलो 800 ग्राम गांजा पत्ती सहित यूपी निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 17 मार्च 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने सनौली रोड पर तामशाबाद बंधा के पास बाइक सवार यूपी निवासी एक नशा तस्कर को 9 किलो 800 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली टोल टैक्स के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक यूपी की और से बाइक पर सवार होकर तामशाबाद यमुना बंधा पर आएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तामशाबाद यमुना बंधा पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक स्प्लेंडर बाइक पर यूपी की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वाशे खान पुत्र वाहिद खान निवासी हुसैनपुर मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सुनील ढूल की मौजूदगी में युवक की बाइक पर रखे प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो भारी मात्रा में गांजा पत्ती बरामद हुई। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 9 किलो 800 ग्राम पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत आसपास के क्षेत्र में गांजा पत्ती बेचकर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहत था। उक्त गांजा पत्ती आरोपी ने अपने गांव निवासी परवेज से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments