चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 21 मार्च 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने फ्लौरा चौक पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित निवासी हुरसेना अलीगढ यूपी हाल किरायेदार रिसालू के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोहित पुत्र डिप्टी निवासी हुरसेना अलीगढ यूपी हाल किरायेदार रिसालू के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 15 मार्च की रात रिसालू रोड पर घर के अंदर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में उज्जवल पुत्र मोहन निवासी न्यू मुखिजा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। उसके पास खुद की बाइक नही थी। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments