Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते पाए जाने पर 2 युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में भगत सिंह मार्केट के पास 2 युवकों को हुड़दंग करते गिरफ्तार किया। दोनों गुथम गुथा होकर हुड़दंग कर आमजन के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे थे।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की भगत सिंह मार्केट में दो युवक सड़क के दूसरे और गुथम गुथा होकर हंगामा कर रहे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सामने दो युवक गुथम गुथा होकर हंगामा करते हुए दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान हरेंद्र पुत्र अजयपाल व देवजीत पुत्र माता प्रसाद निवासी लख्मी कॉलोनी के रूप में बताई।

प्रभारी इस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments