राष्ट्र स्तरीय कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मैथमेटिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्र स्तरीय कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमें देश के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र –छात्राओं ने भाग लिया | इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो प्रत्यक्ष एक अप्रत्यक्ष रूप से हर खेत्र से जुड़ा है | गणित के तथ्यों पर आधारित कोलाज बनाना अत्यंत ही रोचक रहा | उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि जागरूकता पैदा होती है | विभागाध्याक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया कि कोलाज जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया | विद्यार्थी जीवन में हमें ऐसे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए | उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने गोल्डन अनुपात, समानुजन व अन्य गणितज्ञों के आविष्कारों, ज्यामिति आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां भेजी | निर्णायक मंडल में डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता रहे | प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा | प्रथम स्थान मनीषा, इंदिरा गांधी (पी.जी) महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर सुमेधा, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद, मारकंडा व तृतीय माधवी मित्तल, G.G.D.S.D. कॉलेज, पलवल रहे | विजयी छात्राओं को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र दिए गए | इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्धक समिति ने गणित विभाग व महाविद्यालय को बधाई दी | इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. मनीष, प्रो. कोमल, प्रो. भावना, प्रो. कीर्ति, प्रो. सुमित व प्रो. प्रियंका द्वारा किया गया |

Comments