आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा एव छात्रवृति परीक्षा आयोजित की गई |
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के परिसर में नवीन कक्षा में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा एव छात्रवृति परीक्षा आयोजित की गई | कक्षा तीसरी से आठवी तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति परीक्षा का आयोजन हुआ | विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विद्यालय के प्रति रूचि दिखाई | विद्यालय की छात्राओं और अध्यापको ने विद्यालय में वर्ष भर चलने वाली गतिविधिओ से अभिभावकों को रूबरू करवाया | विद्यालय में प्रतिदिन हवन , खेलकूद ,आर्ट, डांस, संगीत,वैज्ञानिक प्रयोग इत्यादि गतिविधिया सुचारू रूप से होती है | आज अभिभावकों को विद्यालय की सभी प्रयोगशालाओं और खेल के मैदान दिखाए सभी ने हॉकी मैच ,फन गेम्स और प्रयोगशालाओं की गतिविधिओ का आनंद लिया | विद्यालय की प्रबन्धक समिति, प्रधानाचार्या एव अध्यापक सदैव छात्रों की सहायता एव सहयोग के लिए तत्पर रहते है | आज विद्यालय में विभिन्न कक्षाओ के लिए 125 विद्यार्थियो ने परीक्षा दी आज की परीक्षा शांतिपूर्ण एव रोमांचक रही |

Comments