कांग्रेस की टिकट पर कांग्रेसी चुनाव भी नही लड़ना चाहते : मंत्री महीपाल ढांडा.
पानीपत में पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन के संयोजक मंत्री व पानीपत ग्रामीण क्षेत्र के विधायक महीपाल ढांडा रहे। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गदगद हो गए और महीपाल ढांडा की तारीफ करते नज़र आये।

उस से पहले बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार में मंत्री महीपाल ढांडा ने आश्वासन दिया कि पहले भी पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक वोट भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को मिली थी इस बार पिछली बार से भी अधिक वोट दिलवाएंगे। मंत्री महीपाल ढांडा ने मनोहर लाल से मुखातिब होते हुए कहा की ये इतनी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता बार बार मतदाताओं के घर घर जाकर वोट मांगेंगे। महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़े काम किए है । यहां के कार्यकर्ता उनका दिल से प्यार तथा सम्मान करते है। ये सभी कार्यकर्ता चुनाव में जी जान लगा कर उन्हें जीताने का काम करेंगे।

महीपाल ढांडा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार केंद्र सरकार में करनाल लोकसभा क्षेत्र का एक मजबूत खूंटा गड्डेगा। खूब विकास होगा। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपना शत प्रतिशत देगा और अपने अथक प्रयासों से पहले से भी बड़ी जीत मनोहर लाल को दिलाएगा। कांग्रेस पर हमला करते हुए मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख से भी नीचे पन्ना समिति तक पहुंच गया है। इसलिए कांग्रेस की टिकट पर कांग्रेसी चुनाव भी नही लड़ना चाहते । वे एक दूसरे को आगे धकेल रहे है कोई टिकट लेने तैयार नही।
मंत्री महीपाल ढांडा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस 60 साल से गरीबी हटाओ का नारा ही देती रही परंतु गरीबी नही हटा पाई। जब महीपाल ढांडा अपने संबोधन के लिए खड़े हुए तो बैठक स्थल महिपाल ढांडा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। महिपाल ढांडा को कार्यकर्ताओ को बहुत बार आग्रह करके शांत करवाना पड़ा।

Comments