हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 9 ग्राम हेरोइन तस्करी में मामले में आरोपी सप्लायर को सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ रविंद्र निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 16 मार्च को ईदगाह रोड पर मंदिर के पास गांधी कॉलोनी के अरूण को 9 ग्राम हेरोइन सहित काबू गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी नशा तस्कर अरूण ने उक्त हेरोइन कमीशन पर बेचने के लिए गांधी कॉलोनी निवासी आकाश से लेकर आने बारे स्वीकारा था। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आकाश उसको हेरोइन सप्लाई करने के लिए एक दिन के 1 हजार रूपये कमीशन देता है। पुलिस ने थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अरूण को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी आकाश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर नशा सप्लायर आरोपी आकाश को सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक कमीशन पर आरोपी अरूण से तस्करी करवाने बारे स्वीकारा।
आरोपी आकाश के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 3 अभियोग दर्ज है। आरोपी आकाश करीब 4 महीने पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था। जेल से आते ही आरोपी ने दौबारा से नशा सप्लाई का अवैध धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने पूछताछ में शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments