Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat Elections , at April 8, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2024, लोकसभा चुनाव को जिला में भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में करवाने और कानून एवं व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा सोमवार को थाना इसराना, थाना मतलौडा, थाना माडल टाउन, थाना पुराना औद्योगिक व थाना सदर क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च गांव डाहर से शुरू होकर, बलाना, बांध, खलीला, इसराना, परढाना, अहर, छिछड़ाना, सींक, उरलाना कला, उरलाना खुर्द, नारा, मतलौडा, भालसी, उंटला, थर्मल खुखराना, एनएफएल नाका, देशवाल चौक, आठ मरला चौक, ईजी डे चौक, स्टेडियम चौक, लाल टंकी चौक, रामलाल चौक, सौंदापुर, जाटल, असंध नाका, पीपल मंडी, भारत नगर, कुलदीप नगर, अर्जुन नगर, काबड़ी, बोहली, महमदपुर, कचरौली, बाबरपुर, कडौली, गांजबड़ से होकर निकला।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप, ईटीओ सतपाल सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ हरविंद्र सिंह, एसडीओ वीरेंद्र सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह, सीआरपीएफ कंपनी कमाडर इंस्पेक्टर अंजू त्यागी, इंस्पेक्टर शिप्रा विश्वास, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष, थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा, थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनसे निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए अपील की।

उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं। चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments