Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


चैक बाउंस के मामलों में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित तीन आरोपियों को थाना शहर व पीओ स्टाफ की टीम ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 फरवरी 2023, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशषे अभियान चलया हुआ है। अभियान के दौरान वीरवार को थाना शहर व पीओ स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र फूल सिंह निवासी भारत नगर, अशोक पुत्र पंडू राम निवासी वार्ड 9 समालखा पानीपत व सत्यवान पुत्र पालेराम निवासी गोली माजरा असंध करनाल के रूप में हुई। तीनों आरोपी चैक बांउस के अलग-अलग मामलें में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित है।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि चैक बांउस के मामलें में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी राजकुमार पुत्र फूल सिंह निवासी भारत नगर को माननीय न्यायालय द्वारा 2 जनवरी 2023 को पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकार आरोपी अशोक निवासी वार्ड 9 समालखा को चैक बांउस के मामलें में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर माननीय न्यायालय द्वारा 2 जनवरी 2023 को पीओ घोषित किया था। इसी प्रकार आरोपी सत्यवान निवासी गोली माजरा असंध को चैक बांउस के मामने में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर माननीय न्यायालय द्वारा 16 फरवरी को पीओ घोषित किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अलग अलग मुकदमा दर्ज किया गया था।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से आरोपी अशोक की जमानत हो गई व आरोपी राजकुमार व सत्यवान को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments