9 किलो गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मनाना मोड़ पर एक नशा तस्कर को 9 गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भारत निवासी मनाना के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा अड्डा पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव मनाना निवासी भारत गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। भारत कुछ देर में मादक पदार्थ लेकर गांव मनाना से समालखा की तरफ आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने जीटी रोड मनाना मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गांव मनाना की और से एक युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा पकड़े हुए आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों खेतों की तरफ से चलने लगा। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान भारत पुत्र मांगेराम निवासी मनाना के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट समालख नायब तहसीलदार अशोक गौतम की मौजूदगी में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 9 किलो पाया गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब 20 दिन पहले आंध्र प्रदेश के राजमेंद्री में एक अज्ञात युवक से 18 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी भारत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments