Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके के पास खुले में व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व रेहड़ी पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने चलाया विशेष अभियान.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गर्दर्शन में जिला पानीपत पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए भरसक प्रयासरत है। इसी कड़ी में शराब ठेके के पास खुले में व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शराब ठेकों के पास रेहड़ी पर शराब पिलाने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

अभियान के तहत शनिवार को थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ थाना चांदनी बाग क्षेत्र में बलजीत नगर नाका के पास, उग्राखेड़ी मोड़ पर, मलिक पेट्रोल पंप के व हनुमान चौक के नजदीक कार्रवाई करते हुए शराब ठेकों के पास से रेहड़ी हटवाने के साथ ही दौबारा उक्त स्थानों पर रेहड़ी ना लगाने की नसीहत दी। इसी के साथ उक्त स्थान के आसपास खुले में व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के लिए बैठे लोगों को खदेड़ने के साथ ही चेतावनी दी गई की अगली बार उन्हे ऐसा करते पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि इस प्रकार खुले में शराब पीने व हुड़दंग बाजी करने से आमजन को परेशानियों का सामान करना पड़ता है, शहर का माहौल खराब होता है साथ ही आपराधिक वारदात होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी, क्राइम युनिट व चौकी इंचार्जो को विशेष रूप से निर्देश दिए गए है। साथ ही पुलिस लाइन में 40 जवानों की एक रिर्जव बनाई गई है। उक्त जवानों को प्रतिदिन एक साथ अलग अलग थाना क्षेत्र में भेजकर गश्त करवाई जा रही है। गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments