Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


मध्य प्रदेश निवासी नशा तस्कर 4 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सिवाह बस अड्डा के पास मध्य प्रदेश निवासी एक नशा तस्कर को 4 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक प्लास्कि कट्टे में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर सिवाह बस अड्डा के पास आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सिवाह बस अड्डा के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक हाथ में प्लास्टिक कट्टा पकड़े आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिलीप पुत्र शिव नारायण निवासी सूंठी मंदसौर मध्य प्रदेश के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पानीपत अस्तित्व पाराशर की मौजूदगी में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद डोडा पोस्त का वजन करने पर 4 किलो 500 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत आसपास के क्षेत्र में डोडा पोस्त बेचकर शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाना चाहता था। उक्त डोडा पोस्त आरोपी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में मिले एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments