सोम वेलनेस सैन्टर’’का शुभारंभ.
BOL PANIPAT : 18 अप्रैल, 2024 – खादी जगत के भीष्म पितामह, स्वतन्त्रता सेनानी, खादी ग्रामोद्योग आयोग के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य, गुरूकुल कांगड़ी हरिद्वार के भूतपूर्व उप-कुलपति, प्रसिद्ध सर्वोदय नेता व खादी आश्रम एवं विद्या भारती माॅडर्न स्कूल के संस्थापक स्व. सोमभाई की स्मृति में खादी आश्रम, पानीपत में प्राकृतिक चिकित्सा, योग व पंचकर्म के माध्यम से उपचार के लिए ‘‘सोम वेलनेस सैन्टर’’ के शुभारंभ पर हवन यज्ञ संजय शास्त्री द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर खादी आश्रम, पानीपत एवं भारतीय खादी ग्रामोद्योग संघ उतरी क्षेत्र के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।
इस अवसर पर खादी आश्रम, पानीपत की अध्यक्षा निर्मल दत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सैन्टर में माईग्रेन, मोटापा, शुगर, ब्लड प्रैशर, जोड़ों का दर्ज, थाईराईड, अनिद्रा, कब्ज, अस्थमा, पी.सी.ओ.डी व अन्य रोगों का उपचार प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मालिश, स्टीम बाथ, जल चिकित्सा, जानू वस्ति, शिरोधारा, मिट्टी चिकित्सा, ग्रीवा वस्ति, नाभि वस्ति, किडनी वस्ति, बॉडी डिटॉक्स प्रोग्राम, कटि वस्ति, वैक्स थेरेपी, एक्यूपंक्चर, योग थेरेपी, एक्सरसाइज थेरेपी की महिला व पुरूष की अलग-2 व्यवस्था भी की गई है।
इस सेंटर के खुलने से न केवल पानीपत वासियों को बल्कि इसके साथ लगते जिले के वासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। दत्त ने पानीपत वासियों से यह भी अपील की कि इस सेंटर में पधार कर प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से अपना उपचार करवाकर स्वास्थ्य लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Comments