5 किलो 300 ग्राम गांजा सहित बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने ट्रक युनियन के नजदीक नाला पुलिस के पास बाइक सवार एक नशा तस्कर को 5 किलो 300 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र निवासी चुलकाना के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की चुलकाना गांव निवासी सुरेंद्र बाइक पर प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर सेक्टर 25 मित्तल मेगा मॉल की तरफ से जीटी रोड की और आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने ट्रक युनियन के नजदीक नाला पुलिस के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात मित्तल मैगा मॉल की और से बाइक सवार एक युवक बाइक की टंकी पर प्लास्टिक कट्टा रखकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र टेकचंद निवासी चुलकाना के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ समालखा सुनील ढुल की मौजूदगी में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 5 किलो 300 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गांजा बेचकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाना चाहता था। आरोपी ने उक्त गांजा तस्करी के लिए करीब 20 दिन पहले उड़ीसा में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी मंगलवार को गांजा लेकर बेचने के लिए ग्राहक कि फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 5 किलो 300 ग्राम गांजा कब्जा पुलिस में लेकर थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सुरेंद्र की निशानदेही पर नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments