Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल में घंटों आंखें गड़ाए रखने से बेहतर है कि किताबों से दोस्ती की जाए : राम मोहन राय

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्थान के अंतर्गत चल रहे हाली अपना स्कूल में आज विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निर्मला देशपांडे संस्थान के निदेशक राम मोहन राय ने बोलते हुए कहा कीसचमुच पढ़ने की आदत हमें जागरूक, समझदार और सम्पूर्ण व्यक्ति बनाती है। वैसे भी, फेक न्यूज और वॉट्सएप के जरिए अधकचरा ज्ञान प्राप्त करने से कहीं बेहतर है प्रामाणिक और स्तरीय किताबों, अखबारों, पत्रिकाओं को अपनी ज्ञान का जरिया बनाना।

साथ ही, रीडिंग हैबिट स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी खतरे से मुक्त है। टी.वी. और मोबाइल में घंटों आंखें गड़ाए रखने से बेहतर है कि किताबों से दोस्ती की जाए। किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त हो सकती हैं। ज्ञान-विज्ञान से लेकर साहित्य और कविता तक, घुमक्कड़ी और संस्मरणों से लेकर आत्मकथाओं और मोटिवेशनल तक, फिक्शन और नॉन-फिक्शन किताबें हमें नई-नई जानकारियों और खुशियों से सराबोर कर देती हैं। विद्यार्थियों ने भी विश्वास दिलाया कि वे पढ़ना अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करेंगे। इस अवसर स्कूल की मुख्यध्यापिका प्रिया लूथरा , माता सीता रानी सेवा संस्था की महासचिव पूजा सैनी,मधु यादव,रोजी चावला ,सोनिया गर्ग आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments