सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 8720 रूपये की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 25 अप्रैल 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने भावना चौक के नजदीक बजाज मेडिकल हाल के सामने गली में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 8720 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोहित निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बुधवार को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान भावना चौक के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की बजाज मेडिकल हाल के सामने गली में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौक पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही को सिविल पाश्चात में 20 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। सिपाही की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे अरोपी युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 8720 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सोहित पुत्र पलटी राम निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments