मनोहर ने आरंभ की हरियाणा में ईमानदार तथा स्वच्छ शासन परंपरा : ईश कुमार राणा
BOL PANIPAT : 26 अप्रैल, भारत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तेजी से विकास कर रहा है। विकास के साथ साथ विरासत का संवर्धन भी मोदी ने किया। नए नए आई आई एम,नए नए आई आई टी तथा नए नए एम्स मोदी ने बनवाए।
ये मोदी की गारंटी है की भारत 2047 तक विकसित देश बनेगा।
ये शब्द भाजपा लोकसभा मीडिया सह संयोजक ईश कुमार राणा काबड़ी रोड पर कुलदीप नगर तथा पलहेड़ी अंबेडकर भवन में दलित बस्ती संपर्क अभियान में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहे।
उन्होंने कहा की पहले दुनिया बोलती थी भारत सुनता था।आज भारत इतना मजबूत है की अब भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। आज भारत क्वाड संगठन के माध्यम से विश्व परिपेक्ष में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। ईश कुमार राणा ने याद दिलाया की किस प्रकार मोदी यमन,रूस यूक्रेन, अफगानिस्तान,इजराइल और अब ईरान संकट से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर लाया है।
ईश कुमार राणा ने याद दिलाया की मोदी के नेतृत्व में सुदृढ़ भारत होने का अहसास तब हुआ जब इतिहास में चीन पहली बार उल्टे पैर भागा ।यही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को भी सबक सिखाया।
ईश कुमार राणा ने आगे कहा की विकास के साथ साथ भारत की विरासत को भी मोदी ने संवर्धित किया है ।अरब देशों में मंदिर बनवाने से , भव्य काशी दिव्य काशी बनाना,केदार नाथ धाम का विकास या महा काल कोरिडोर का निर्माण हो ये सब मोदी के सफल, सुदृढ़ और करिश्माई नेतृत्व की वजह से हुआ है।
मोदी ने 550 सालों के संघर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का। मार्ग प्रशस्त करवाया तथा प्राण प्रतिष्ठा भी की।
मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई।
धारा 370 को हटा कर कश्मीर में तिरंगे की शान को बढ़ाया
साथ ही जम्मू कश्मीर में दलितों भाईयों के अधिकार दिलवाए
ईश कुमार राणा ने कहा की मनोहर लाल ने हरियाणा में ईमानदार तथा स्वच्छ शासन की परंपरा आरंभ की 650 से भी अधिक सेवाओं। को ऑन लाइन कर दिया।
अब घर बैठे लोगो को राशन कार्ड तथा पेंशन आदि सुविधा मिल रही है। बिना खर्ची पर्ची पात्र लोगों को नौकरी मिल रही है।
ईश कुमार राणा ने कहा की जिस प्रकार मोदी के प्रयासों अयोध्या राम मंदिर के साथ भगवान बाल्मिकी का मंदिर बन रहा है।
अयोध्या एयर पोर्ट का नाम भी भगवान बाल्मिकी के नाम पर रखा गया है उसी प्रकार मनोहर लाल भी माह पुरुषों को पूरा पूरा मान सम्मान दे रहे है भगवान बाल्मिकी,गुरु रविदास तथा संत कबीर आदि अन्य महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाई जाना तथा कुरुक्षेत्र में गुरु रविदास जी के मंदिर का शिलान्यास ये सब कदम महापुरुषों की सम्मान देने वाले है।
ईश कुमार राणा ने आगे कहा की मोदी इस बार तीसरी बार चार सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे फिर देश को विकास के पथ पर तेजी से बढ़ाएंगे साथ ही देश की संस्कृति तथा गौरव को विश्व में स्थापित करेंगे।
ईश कुमार राणा ने कहा पूर्व मुख्य मंत्री तथा भाजपा मनोहर लाल भारत की सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इस बार नया इतिहास बनयांगे।
ईश कुमार राणा ने सभी को राष्ट हित में मतदान करने के लिए प्रेरित किया साथ ही आह्वान किया की हम अपने आसपास के लोगो की भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करे ताकि लोक तंत्र को मजबूती मिले
कार्यक्रम में पहुंचने पर ईश कुमार राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रविंदर तुषामढ ने कहा कि दलित समाज पूरी ताकत से मोदी मनोहर के साथ खड़ा है।सब एक जुट होकर भाजपा को वोट देंगे तथा मनोहर की सबसे बड़ी जीत में तथा मोदी के 400 पार के लक्ष्य में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित महामंत्री अनिल खत्री एवं सुभाष कबीर पंथी,उपाध्यक्ष संजय चहल , सचिव जय किशन मोगा,बलराज कश्यप, सोमनाथ, रोहित बदगुज्जर,प्रेम सिंह,सागर, ज़िला पार्षद जितेंद्र,सरपच जसबीर तथा रमेश मोरया आदि मौजूद रहे।

Comments