Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


चेतना परिवार की स्वयंसेविका कार्यशाला का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 29, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल, 2024ः चेतना परिवार की स्वयंसेविका कार्यशाला का आयोजन पाईट संस्कृति सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल एन.एफ.एल. टाऊनशिप, पानीपत में प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक किया गया। इस कार्यशाला के मुख्यातिथि हरिओम तायल थे। हरिओम तायल ने गौर रक्षा और गौ सेवा के महत्व के बारे में स्वयंसेविकाओं को बताया। चेतना परिवार की प्रबंध न्यासी निर्मल दत्त ने स्वयंसेविकओं को उनके कार्य से संबन्धित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। रोटरी पानीपत सैंट्रल के प्रधान रोटेरियन अमित गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को समय प्रबंधन का जीवन में महत्व पर प्रकाश  डाला। स्वयंसेविकाओं की समस्याओं को सुना और रोटरी क्लब पानीपत सैंट्रल द्वारा सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिया। विद्या भारती माॅडर्न स्कूल, खादी आश्रम की गणित व अंग्रेजी विषय की अध्यापिकाओं शैली, गणित एवं सरिता, अंग्रेजी तथा रेखा बजाज, हिंदी ने विषय को कैसे सरलता व रोचकता के साथ पढ़ाया जाए इसकी जानकारी स्वयंसेविकाओं को दी। दीपचन्द निर्माेही ने सभी 50 स्वयंसेविकाओं को चेतना विद्यालयों को सही प्रकार से चलाने के निर्देश दिए। चेतना परिवार में बलराज अलहाबादी व रोटरी क्लब से श्री भगवान भी उपस्थित थे। विद्यालय की ओर से चैयरमैन सुरेश तायल व राकेश तायल ने सभी स्वयंसेविकाओं को उपहार स्वरूप एक डायरी, पेन व पानी की बोतल दी।

Comments