Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


‘प्रीत के मोती’ एक प्रेम भाव संग्रह है:- ओमवीर सिंह पंवार

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 13, 2022 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 13 मार्च,2022:- कवि प्रदीप मलिक ने डीक्रस्ट मुरथल से इंजीनियरिंग की डिग्री की और वर्तमान में हैदराबाद में(वोडाफोन आइडिया) कंपनी के तकनीकी विभाग में AGM पद पर कार्यरत है।  रचनाओं के भाव को अपनी किताब के माध्यम से इस प्रकार प्रस्तुत किया गया।  प्रत्येक व्यक्ति को कविता के माध्यम कुछ कुछ सीखने मिलता है।  उक्त विचार कवि प्रदीप मलिक के द्वारा लिखी गई (काव्य सग्रह) प्रीत के मोती नामक किताब का विमोचन करने बतौर मुख्याथिति पहुचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पवार ने वक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रीत के मोती किताब में दर्शाये गए एक एक शब्द से पारिवारिक रिश्तो के मर्म को समझाती एवं उसमें एक संदेश के माध्यम से अपनी संवेदना एवं समर्पण की भावना को व्यक्त किया गया है।  कवि प्रदीप मलिक ने अपनी किताब के माध्यम से समझाया है  कि पिता पुत्र के जीवन -आदर्श भाई-बहन के प्रति त्याग भावना और मां के प्रति संवेदना दर्शाई गई है। 

पुस्तक कवि की मां को समर्पित है जिनको उन्हें मार्च 2019 को खो दिया।  रिश्तेदारी और मित्रता के भाव जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरणा एवं अपनेपन के अंकुरण का मिश्रण जीवंत प्रतीत होता है।    

कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि पुस्तक में सामाजिक घटनाओं और उसके प्रति दृष्टिकोण को हमारी जिम्मेदारी के रूप में शामिल किया गया है।  पुस्तक में बहन दामिनी को श्रद्धांजलि और अफगानिस्तान पर तालिबान की हालिया क्रूरता पर  विश्व शांति की कामना कवि की एक अच्छी पहल को दर्शाती है। 

कविता आपके मन को भावनाओं को छू लेगी । किताब का विमोचन करते हुए पवार ने कहा कि प्रत्येक  मनुष्य को जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए । कविताओं में आध्यात्मिक दृष्टिकोण को उजागर किया गया है । आध्यात्मिक जीवन में जीवित गुरु की महत्वता पर प्रकाश डाला है।  समाजसेवी व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि यह पुस्तक हमें जीवन के आदर्श और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने  लेखक प्रदीप मलिक के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह समय-समय पर पाठकों  के लिए कविताओं के माध्यम से प्रेम भाव का यूं ही सामाजिक ,आध्यात्मिक संदेश हमेशा हम सबको देते रहे ।

इस अवसर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार, प्रो0 राकुमार, कांग्रेस नेता व अधिवक्ता नरेश अत्री, रत्नपाल पवार, डॉ0 जितेंद्र त्यागी,  सत्यपाल नरवाल, राजकुमार कटारिया, अमित पवार, नर सिंह डागर, ऋषिपाल तोमर, रमेश चंद डागर, नरेंद्र पवार, विकास आर्य, आरएस कटारिया, पवन शर्मा, हरिमोहन, सरदार मलकीत सिंह, कपिल मलिक, विजेंद्र कुमार व अन्य साथी   गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।

Comments