नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दिलवाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई. गिरोह की एक महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2024, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि यूपी के शामली जिला के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर बताया था कि वह करीब 15 दिन से अपनी मां के साथ पानीपत में मामा के घर आई हुई है। 3 फरवरी को बाद दोपहर वह मां के साथ मित्तल मेगा माल से मामा के घर पैदल लोट रही थी। माल से थोड़ा आगे चलते ही कैराना निवासी खलील व तालिब एक बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने उसको बाइक पर बैठा लिया और अंजान जगह पर ले गए। दोनों ने वहा उसके साथ गलत काम किया। उसने विरोध किया तो सिर दिवार में मारा। दोनों आरोपी उससे दुष्कर्म कर व चोट मारकर वही छोडकर भाग गए। वह किसी तरह ऑटो से मित्तल मैगा माल के नजदीक अपनी मां के पास पहुंची। नाबालिग लड़की की शिकायत पर सामुहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं सहित पोक्सो एक्ट के तहत थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के साथ ही माननीय न्यायालय में 164 सीआरपीसी के तहत ब्यान अंकित करवाए गए एवं बाल कल्याण विभाग की टीम द्वारा काउंसलिग कराई गई थी।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपित खलील निवासी कैराना से गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया वह हलवाई का काम करता। उसके पास 31 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। बात कर रहे युवक ने उसको पानीपत में एक गार्डन में 3 फरवरी को खाना बनाने का आर्डर दिया था। वह कारिगरों के साथ 3 फरवरी को पानीपत आया और यहा आकर उक्त नंबर पर काल की तो युवक बहाने बाजी करने लगा और आर्डर केंसिल कर दिया। इसके बाद वह वापिस कैराना अपने घर चला गया था।
पुलिस टीम ने उक्त नंबर की डिटेल निकाली तो वह खलील के पड़ोसी सरफराज के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। पुलिस टीम ने गत शुक्रवार को सरफराज को काबू कर पूछताछ की तो मामले का पर्दाफ़ाश हुआ।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपी सरफराज ने पुलिस को बताया उनकी पड़ोसी खलील व उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश है। उसने अपने भाई गुलबहार, नौशाद, दोस्त सरताज व भाभी गुलशाना उर्फ गुल्लो के साथ मिलकर खलील को दुष्कर्म के झूठे केस में फसाने की साजिस रच पानीपत में नाबालिग लड़की से पहले खुद शारीरिक संबंध बनाए और उसके माथे पर ब्लेड से कट मार दिया ताकी लगे की उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। फिर लड़की से खलील व तालिब के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म की थाना चांदनी बाग में झूठी शिकायत दिलवाकर अभियोग दर्ज करवा दिया।
नाबालिग लड़की की मां को घर खरीदकर देने व लड़की की शादी करवाने का लालच देकर तैयार किया
पूछताछ में खुलासा हुआ नाबालिग लड़की की मां आरोपी सरफराज की भाभी गुलशाना उर्फ गुल्लो की मामी लगती है। जिनकी घर की हार्थिक हालत ठीक नही थी। आरोपियों ने नाबालिग लड़की की मां को घर खरीदकर देने व लड़की की शादी करवाने का लालच दे उसके साथ मिलकर साजिश रची की वह उसकी नाबालिग लड़की के साथ पानीपत में शारीरिक संबंध बनाएगा और सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा खलील व तालिब के खिलाफ दर्ज करवाएगे। नाबालिग लड़की की मां लालच में आकर यह सब करने के लिए तैयार हो गई।
सरफराज ने साजिश रच खलील को पानीपत बुलाया
आरोपी सरफराज ने खलील के फोन की लोकेशन पानीपत की आए इसके लिए 3 फरवरी को पानीपत आकर अपने नए नंबर से खलील को फोन कर अज्ञात व्यक्ति की बात करवाई और पानीपत के एक गार्डन में खाना बनाने का उसको आर्डर दिया। आरोपी सरफराज ने अपनी आईडी पर नया सिम कार्ड खरीदकर उसका इस्तेमाल किया था।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 120बी व 22 पोक्सो एक्ट इजाद कर आरोपी सरफराज की निशानदेही पर गिरोह में शामिल आरोपी गुलबहार, नौशाद, सरताज व गुलशाना उर्फ गुल्लो को शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments