फैक्टरी से नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2023, पानीपत, भारत नगर में फैक्टरी से लेबर के मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजय पुत्र छतरपाल निवासी पहलवान चौक व मोहित पुत्र प्रताप निवासी साई कालोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार देर साय गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक कुटानी रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान संजय पुत्र छतरपाल निवासी पहलवान चौक व मोहित पुत्र प्रताप निवासी साई कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए 8 दिसम्बर की रात भारत नगर में फैक्टरी से 5 मोबाइल फोन व 39 हजार रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदता बारे थाना किला में सेक्टर 25 निवासी अंकित पुत्र राजकुमार ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरी किये 39 हजार रूपए आरोपियों ने नशा करने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 2 मोबाइल फोन बरामद कर बचे चोरीशुदा 3 मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
यह था मामला
थाना किला में सेक्टर 25 निवासी अंकित पुत्र राजकुमार ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी भारत नगर में फैक्टरी है। वर्कर कमलेश यादव, अरविंद, सुभाष, मोनू व रंजीत कुमार 8 दिसम्बर की रात फैक्टरी में काम कर वही पर सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे उठे तो उनके 5 मोबाइल फोन व 39 हजार रूपए नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर ले गए। अंकित की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments